सुरेन्द्र भगत बने विहिप पूर्णिया के नए जिलाध्यक्ष, विभाग बैठक में कई अहम घोषणाएं

पूर्णिया: पूर्णिया के सम्राट अशोक भवन में 23 जून, सोमवार को विश्व हिंदू परिषद की विभाग स्तरीय बैठक केंद्रीय अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित हुई, जिसमें पूर्णिया, अररिया और किशनगंज के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में विहिप के केंद्रीय मंत्री व प्रवक्ता अम्बरीष जी सहित प्रांत और क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में संगठनात्मक विस्तार और आगामी आयोजनों की रणनीति पर चर्चा हुई। इस अवसर पर प्रतिष्ठित व्यापारी एवं समाजसेवी सुरेन्द्र भगत को पूर्णिया जिला अध्यक्ष घोषित किया गया, जबकि मृत्युंजय महान और पंकज मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष, रंजन कुणाल को समरसता प्रमुख, अभिनव राज केसरी को सुरक्षा प्रमुख, जितेंद्र सिंह मुकुंद को नगर अध्यक्ष तथा विनीत भदोरिया को नगर उपाध्यक्ष बनाया गया।

Purnia News

इसके अलावा ब्रजभूषण सिंह को धर्म प्रसार प्रमुख, चंदन राज को साप्ताहिक मिलन प्रमुख, वैभव सिंह को प्रचार प्रसार प्रमुख, आशुतोष चौधरी को बजरंग दल नगर संयोजक, आनंद कुमार को सह संयोजक, निकिता पोद्दार को दुर्गा वाहिनी बाल संस्कार केंद्र प्रमुख, मधु कुमारी को शक्ति साधना केंद्र प्रमुख और अमित कुमार को मठ मंदिर अर्चक पुरोहित प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में स्थापना दिवस, अखंड भारत संकल्प दिवस और बाबा बुढ़ा अमरनाथ यात्रा जैसे विषयों पर भी विस्तृत योजना बनाई गई।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon