पूर्णिया विश्वविद्यालय में परीक्षा विभाग का औचक निरीक्षण, पारदर्शिता और समयबद्धता पर कुलपति का जोर

पूर्णिया: पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह ने सोमवार को विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा विभाग की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया।

इस क्रम में कुलपति ने परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात कर परीक्षा संचालन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की और परीक्षा कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता तथा शुद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने विभाग में कार्यरत कर्मचारियों से संवाद कर अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करने का निर्देश दिया।

कुलपति ने कहा कि परीक्षा व्यवस्था विश्वविद्यालय की शैक्षणिक साख का महत्वपूर्ण आधार है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से संबंधित कार्यों को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ निष्पादित करने के निर्देश दिए, ताकि छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon