नए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का शिक्षकों ने किया भव्य स्वागत

पूर्णिया, आनंद यादुका : प्रखंड के नवपदस्थापित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गुलावशा प्रवीण के योगदान के उपरांत शिक्षकों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यह स्वागत समारोह प्रखंड संसाधन केंद्र परिसर में आयोजित किया गया, जहां सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष आदित्य कुमार भारती ने शाल ओढ़ाकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को सम्मानित किया।

वहीं बीआरसी के लेखापाल सर्वोत्तम कुमार, सेवानिवृत्त शिक्षक ओमप्रकाश यादव, सुधीर कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने विश्वास व्यक्त किया कि नए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में प्रखंड की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक गतिविधियों में सकारात्मक बदलाव के साथ-साथ शिक्षकों और छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon