पूर्णिया: भट्टा मधुबनी बाजार स्थित तेरापंथ भवन में 17 सितंबर 2025, बुधवार को तेरापंथ युवक परिषद् द्वारा एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जो अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के अंतरराष्ट्रीय रक्तदान महाअभियान का हिस्सा रहा। परिषद् का लक्ष्य इस अभियान के माध्यम से भारत सहित 80 से अधिक देशों में कुल 3 लाख यूनिट रक्त एकत्र करना है। आयोजन की सफलता में अध्यक्ष बंटी डागा, मंत्री विनीत, शुभम नाहर, हर्ष नाहटा, मिथुन कोचर, मनीष कुंडलिया, निशांत गिरिया और राहुल गिरिया का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में सभा अध्यक्ष नवरतन मल सेठिया, वार्ड पार्षद नवल कुमार, हुनतमल जी नाहर, कमल कोचर, चम्पा लाल बैद, सागर डूढेरिया, बिनोद डागा, संजय गिरिया और इन्दर नाहटा जैसे वरिष्ठजनों की उपस्थिति ने वातावरण को गरिमामय बनाया। शिविर में रक्त संग्रहण का कार्य रेड क्रॉस सोसाइटी की टीम द्वारा सम्पन्न किया गया, जिसमें युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। परिषद् ने पूर्व में 2022 में 2.5 लाख यूनिट रक्त संग्रह कर रिकॉर्ड बनाया था और इस बार उससे भी बड़ा लक्ष्य लेकर यह आयोजन किया गया।




