Kali Puja 2025: काली मंदिर में बंगाल की तर्ज पर 54वां पूजा-पाठ आयोजित,ढाक बजाने के लिए बंगाल से आते है कलाकार

सहरसा, अजय कुमार: Kali Puja 2025 मां काली पूजा समिति नेताजी सुभाष चौक द्वारा आयोजित काली पूजन समारोह धूमधाम से आयोजित की गई। आचार्य पंडित नीलांबर झा के द्वारा सोमवार मध्यरात्रि 12 बजे से मां की प्राण प्रतिष्ठा पूजा अर्चना के बाद मंदिर का कपाट आम जनों के पुजा के लिए खोल दिया गया। वही आज प्रातःकालीन पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं का दिन भर काफ़ी भीड़ रहा।

आयोजन समिति के द्वारा बुनिया प्रसाद वितरण दिन भर किया गया और संध्या भजन का आयोजन किया गया। इस दौरान माता की विशेष प्रसाद छप्पन भोग खिचड़ी और सब्जी श्रद्धालुओं को वितरण किया जाएगा। 54 वर्षों से आयोजित होने वाली नेताजी सुभाष चौक पर पारंपरिक रूप में पुजा होती है मां काली की प्रिय ढाक को बजाने के लिए बंगाल से कलाकार आता है।

जैसा कि मानना है ढाक की संगीत से माता अत्यधिक खुश होती हैं। मैया की भक्ति संगीत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी धुमधाम से हुआ। मां काली पुजा समारोह में समिति का अध्यक्ष राजू सिंह सचिव मनोज यादव, मनीष कुमार, व्यवस्था प्रभारी राजेश कुमार रौशन टूनटून, संजय सिंह माया, श्याम सुंदर सिंह, पप्पू सदा, आचार्य पंडित नीलांबर झा, साधु यादव , मुकेश यादव अशोक झा, नीलकंठ जी, रंजय यादव, रविन्द्र भगता,प्रवीण,चंदन सहित अन्य मौजूद रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon