56वीं वाहिनी एसएसबी बथनाहा में स्टेम प्रदर्शनी का आयोजन, आईआईएचएस को मिला ओवरऑल बेस्ट अवार्ड

ARARIA NEWS : 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बथनाहा के चिल्ड्रन पार्क परिसर में स्टेम प्रदर्शनी कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के चार विद्यालयों के लगभग 500 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रदर्शनी में मिथिला पब्लिक स्कूल, जेनिथ पब्लिक स्कूल, जीवन दीप अकादमी और आईआईएचएस बथनाहा के छात्रों ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित से जुड़े नवाचारी मॉडलों का प्रदर्शन किया।

निर्णायक मंडल के मूल्यांकन के बाद आईआईएचएस बथनाहा को ओवरऑल बेस्ट प्रदर्शन के लिए प्रथम स्थान दिया गया और प्रशस्ति पत्र के साथ ₹1100 की नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया, जबकि शेष तीनों विद्यालयों को उनके सराहनीय प्रदर्शन के लिए बेस्ट प्रदर्शनी श्रेणी में प्रशस्ति पत्र दिए गए। इस अवसर पर 56वीं वाहिनी के सेनानायक (आईपीएस) शाश्वत रंजीत ने कहा कि यह प्रदर्शनी नई शिक्षा नीति–2020 की भावना के अनुरूप बच्चों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार, रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में रुचि विकसित करने का सशक्त माध्यम है, जो भविष्य में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon