रामबाग में पूर्व सांसद के कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, देश की एकता और कर्तव्यबोध पर जोर

पूर्णिया: शुक्रवार को रामबाग स्थित पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा के आवासीय कार्यालय में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास और सम्मान के साथ मनाया गया, जहां बड़ी संख्या में राजनीतिक दलों के नेता, कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, स्कूली छात्र और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत जेडीयू के वरिष्ठ नेता हरि प्रसाद मंडल द्वारा ध्वजारोहण से हुई, जिसके बाद आजादी की खुशी मिठाई बांटकर साझा की गई।

इस अवसर पर पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और संघर्ष को याद करते हुए युवाओं से आह्वान किया कि वे इस आजादी की कीमत को समझें और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट रहें। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि 14 अगस्त को “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” के रूप में भी मनाया जाता है, और हमें उन लाखों लोगों को नहीं भूलना चाहिए जिन्होंने विभाजन की पीड़ा सही। हरि प्रसाद मंडल ने कहा कि आजादी ने हमें अधिकार के साथ-साथ कर्तव्य की भी सीख दी है और युवाओं को देश निर्माण में भागीदारी निभानी चाहिए।

इस अवसर पर सदर विधायक विजय खेमका, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, जेडीयू जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार सिंह, महानगर अध्यक्ष अविनाश सिंह, डॉ. प्रवेज शाहीन, तारा साह, इंदु सिंह, पवन राय, अमरेंद्र कुशवाहा, उपेंद्र सिंह, मोहम्मद आजाद, ताल्हा सलीम, उदय शुक्ला, दिलीप मेहता, सिंहेश्वर मेहता समेत बड़ी संख्या में साहित्यकार, समाजसेवी, डॉक्टर, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। समारोह ने स्वतंत्रता, एकता, सौहार्द और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon