शीतलहर से बचाव के लिए प्रशासन अलर्ट, अलाव की व्यवस्था और गाइडलाइन जारी

PURNIA NEWS : जिलाधिकारी अंशुल कुमार  के निर्देश पर पूर्णिया जिले में शीतलहर और कड़ाके की ठंड से आमजनों की सुरक्षा के लिए जिला आपदा प्रबंधन शाखा द्वारा अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट और घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है, जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने बुजुर्गों, छोटे बच्चों, बीमारों और बेघर लोगों के प्रति विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

प्रशासन ने नागरिकों से गर्म और परतदार कपड़े पहनने, अत्यधिक ठंड में सुबह-रात अनावश्यक बाहर न निकलने, अलाव व हीटर का सुरक्षित और हवादार स्थानों पर उपयोग करने तथा कोहरे में वाहन चलाते समय फॉग लाइट और यातायात नियमों का पालन करने का अनुरोध किया है। रैन बसेरों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, चौक-चौराहों और प्रमुख स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की गई है, साथ ही असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद करने की भी अपील की गई है। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहते हुए आपसी समन्वय के साथ शीतलहर से निपटने के निर्देश दिए हैं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon