धमदाहा अनुमंडल में अवैध क्लिनिक, पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड सेंटर पर कसेगा प्रशासन का शिकंजा

पूर्णिया, आनंद यादुका :धमदाहा अनुमंडल के चारों प्रखंडों धमदाहा, भवानीपुर, रूपौली एवं बीकोठी में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक, पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर जल्द ही प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी धमदाहा अनुपम ने सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। एसडीएम अनुपम ने अपने ज्ञापांक 3763 के माध्यम से आदेश दिया है कि प्रत्येक प्रखंड में अवैध रूप से संचालित चिकित्सा प्रतिष्ठानों को चिन्हित कर नियमानुसार तत्काल कार्रवाई की जाए। साथ ही की गई कार्रवाई की विस्तृत जांच रिपोर्ट के साथ आगामी 24 दिसंबर को अपराह्न 1 बजे अनुमंडल कार्यालय में आयोजित समीक्षात्मक बैठक में उपस्थित होना अनिवार्य किया गया है।

एसडीएम ने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र के सभी चार प्रखंडों में अवैध क्लिनिक, अल्ट्रासाउंड एवं पैथोलॉजी सेंटर संचालित होने की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। इन्हीं शिकायतों के आलोक में यह समीक्षा बैठक बुलाई गई है, ताकि ऐसे संस्थानों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके। उन्होंने दो टूक कहा कि अनुमंडल क्षेत्र में जनता के जीवन से किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन के इस कदम से क्षेत्र के लोगों में उम्मीद जगी है कि अवैध चिकित्सा गतिविधियों पर लगाम लगेगी और आमजन को सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon