पूर्णिया एयरपोर्ट से जुड़ने वाला एप्रोच पथ बनेगा विकास का रास्ता: मंत्री लेशी सिंह

पूर्णिया: मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के अंतर्गत पूर्णिया के चुनापुर पुल के एप्रोच पथ का शिलान्यास कल माननीय मंत्री श्रीमती लेशी सिंह ने जिला पदाधिकारी पूर्णिया के साथ संयुक्त रूप से किया। यह एप्रोच पथ सीधे पूर्णिया एयरपोर्ट से जुड़ने वाली मुख्य सड़क से संपर्क स्थापित करेगा, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलेगी। शिलान्यास के अवसर पर मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि यह केवल एक पथ निर्माण नहीं, बल्कि वर्षों से इंतज़ार कर रहे ग्रामीणों के लिए विकास की नई उम्मीद है।

इस पथ के निर्माण से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी, बल्कि व्यापार, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी नया बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि जनता की वर्षों पुरानी मांग को साकार होते देखना उनके लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय है। यह परियोजना पूर्णिया और आसपास के क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगी।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon