सहरसा, अजय कुमार : आजाद युवा विचार मंच द्वारा बढते ठंड को देखकर जरुरतमंदों के बीच कंबल का निशुल्क वितरण किया गया।मंच के संस्थापक सदस्य शैलेश कुमार झा की अध्यक्षता एवं सिलेट ग्रामीण इकाई के अध्यक्ष भूषण झा के संचालन में सिलेट ब्रह्मबाबा स्थान पर अनेकों जरुरतमंदों के बीच सुबे में पड़ रहे कड़ाके कि ठंड से बचने हेतु यह कंबल वितरण का कार्य किया गया।मंच के संस्थापक सदस्य शैलेश कुमार झा ने कहा कि सुदूर ग्रामीण इलाकों में रह रहे निहायत ही जरूरतमंदो के लिए मंच के द्वारा ग्रामीण स्तर पर कड़ाके कि ठंड को देखते हुए कंबल वितरण के कार्यक्रम कि शुरुआत कि गई है। हरेक वर्ष ठंड के समय मंच द्वारा निहायत ही जरूरतमंदो की सूची ग्रामीण स्तर पर ह्वाट्सएप ग्रूप के माध्यम से उपलब्ध करवाकर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया जाता है।
कार्यक्रम में उपस्थित मंच के बिनोद झा, विद्यानंद झा, विजय शंकर झा, श्याम झा, घनानंद ठाकुर, रुपेश मिश्रा, लड्डू झा ने कहा कि इस कड़ाके कि ठंड के बीच समाज में रह रहे निचले पायदान के लोगों में कंबल वितरण बेहद ही सराहनीय कार्य है।आजाद युवा विचार मंच हमेशा मानवीय कार्यों में आगे रही है। चाहे रक्तदान का कार्य हो या स्वच्छता अभियान या फिर वृक्षारोपण व कंबल वितरण मंच हमेशा से सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पित रहती है। हम-सभी को मंच द्वारा किये जा रहे इन मानवीय कार्यों से प्रेरणा लेकर सहयोगी कि भूमिका में आगे आने की जरूरत है।कंबल वितरण में नंदू ठाकुर, प्रियांशु उर्फ छोटे नवाब, निक्की कुमार झा, सुधीर ठाकुर, हृदय कुमार मिश्रा, कन्हैया कांत मिश्रा बमभोली, राजा, प्रभु जी, सहित अन्य युवाओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।



