पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: केंद्र सरकार बिना डाटा वाले प्लान की भी सुविधा दूरसंचार कंपनियों से करवाए, ताकि गरीब एवं मध्यमवर्गीय सीमधारकों को राहत मिल सके। उक्त बाते विधायक शंकर सिंह ने केंद्र सरकार से अपील करते हुए कही। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अब लगभग सभी दूरसंचार कंपनियां अपने रिचार्य इतने मंहगे कर दिये हैं कि गरीब ही नहीं, बल्कि मध्यमवर्गीय सीमधारक भी कराहने लगे हैं। सबसे बडी बात कि जो गरीब बडा मोबाइल खरीदने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें भी डाटा वाला प्लान खरीदना पड रहा है। इससे गरीब कराहने लगे हैं।
अब बिना डाटा का प्लान मिल ही नहीं रहा है। जबकि बिना डाटा वाला प्लान भी दूर संचार कंपनियों को देना चाहिए, ताकि हर आदमी की पहुंच हो सके। अब दो सीम रखनेवाले धारक मंहगा प्लान होने के कारण अब एक सीम पर आने लगे है। बीएसएनएल कंपनी के टाॅवर की समस्या के कारण उसकी सीम लेने से लोग कतराते हैं। जबकि अन्य कंपनियां इसी का सीधा फायदा उठा रही हैं। अगर बीएसएनएल का टावर प्राॅब्लम खत्म हो जाए, तो लोग इसी कंपनी का सीम खरीदेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि वे पूर्णिया आने पर गरीबों के लिए वे इतना घोषणा जरूर कर दें, ताकि गरीबों को कुछ राहत मिल सके।



