पूर्णिया, विधि संवाददाता: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार कन्हैया जी चौधरी ने पूर्णिया के पर्यवेक्षण गृह का त्रैमासिक औचक निरीक्षण किया। इस उनके साथ थे मुख्य न्यायिक दाधिकारी राधा कुमारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार सुनील कुमार। मौके पर किशोर न्याय परिषद के प्रधान न्यायिक दंडाधिकारी सजय सरोज भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने पर्यवेक्षण गृह में रह रहे किशोरों की समस्याएं सुनी एवं उनके त्वरित निदान के लिए पर्यवेक्षण गृह के अधीक्षक को निर्देश दिए। किशोरों के रहने वाले कमरे में पर्याप्त वेंटिलेशन के लिए एग्जॉस्ट फैन लगाने, किशोरों को मेनू के अनुसार पर्याप्त भोजन देने, उनके साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के अलावे वैसे किशोर के लिए जिनके माता-पिता या अभिभावक लंबे समय से उनसे मिलने नहीं आए हैं उन्हें फोन या अन्य माध्यम से सूचित कर किशोर से मिलवाने का प्रबंध करने का भी निर्देश दिया।



