नरपतगंज में जिलाधिकारी का औचक निरीक्षण, विकास योजनाओं और कार्यालय कार्यशैली पर कड़ा फोकस

 प्रिंस कुमार, अररिया: अररिया के जिलाधिकारी विनोद दूहन ने नरपतगंज प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालयों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित की योजनाओं में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण में उन्होंने आरटीपीएस काउंटर, प्रखंड स्थापना, नजारत और बीपीआरओ कार्यालय का जायजा लिया, फाइलों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, साफ-सफाई और समय पर कार्यालय उपस्थिति पर जोर दिया।

उन्होंने अंचल अधिकारी को भूमि मापी से संबंधित लंबित मामलों को अगले 20 दिन में निपटाने और सरकारी भूमि के म्यूटेशन कार्य में प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ हुई बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, IHHL, वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट निर्माण, धान अधिप्राप्ति और आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित संचालन की प्रगति की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने और विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की सलाह दी। बैठक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, डीआरडीए निदेशक, बीडीओ, सीओ और सभी प्रखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon