Bihar Election 2025,अजय कुमार : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में जिलांतर्गत सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों/अंचलाधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में आसन्न छठ पर्व के अवसर पर छठ व्रतियों के सुविधा हेतु प्रखंड क्षेत्र में की गई तैयारियों एवं विधानसभा आम निर्वाचन:2025 के सुचारु संचालन निमित अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा की गई एवं उपयुक्त दिशा निर्देश दिए गए।सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को क्षेत्र अंतर्गत सभी छठ घाटों संबंधित सभी कार्यों को आज अनिवार्य रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।
समीक्षा क्रम में जिलाधिकारी ने कहा की लोक आस्था के पर्व छठ के दौरान क्षेत्र अंतर्गत सभी चिन्हित छठ घाटों पर छठ पर्व का सुचारु संचालन हेतु आवश्यक कारवाई स्थानीय प्रशाशन से अपेक्षित होगा।सभी प्रखण्ड को क्षेत्र अंतर्गत चिन्हित खतरनाक घाटों के व्यापक प्रचार प्रसार एवं ऐसे घाटों हेतु सुरक्षात्मक तैयारी/बैरिकेडिंग एवं सभी छठ घाटों पर विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के दृष्टिगत वर्तमान में प्रभावी आदर्श आचार संहिता के अंतर्गत निहित प्रावधानों का अक्षरशः अनुपालन हो, इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
विधानसभा आम निर्वाचन:2025 निमित जिलांतर्गत दियारा क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया के सुचारु संचालन हेतु की गई तैयारियों समीक्षा के क्रम में दियारा क्षेत्रों में पोलिंग पार्टी के आवागमन हेतु कार्ययोजना के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई एवं इस हेतु आवश्यक तैयारी को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।बैठक में उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला,अपर समाहर्ता श्री निशांत,जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार,अपर समाहर्ता(आपदा प्रबंधन) संजीव कुमार चौधरी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।



