सहरसा, अजय कुमार : जिलाधिकारी दीपेश कुमार द्वारा सदर अस्पताल निरीक्षण क्रम में अस्पताल प्रबंधन को आगंतुक सभी मरीजों को गुणवतापूर्ण एवं सम्यक चिकित्सीय सुविधा की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु ठोस कार्रवाई का निर्देश दिया गया।निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा अस्पताल अंतर्गत विभिन्न कक्षों में जाकर चिकित्सीय सुविधाओं एवं आगंतुक मरीजों को आवश्यक चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने हेतु प्रयासों का अवलोकन किया गया। अस्पताल अंतर्गत ग्रीन जोन भ्रमण क्रम में जिलाधिकारी ने भर्ती मरीजों से उपलब्ध कराए जा रहे चिकित्सीय सुविधा व भोजन के संबंध में पूछताछ की,एवं अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया की भर्ती मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो,इसका निश्चित रूप से ध्यान रखा जाए।
शिकायत संज्ञान में आने पर एवं पुष्टि की स्थिति में संबंधित चिकित्साकर्मी के विरुद्ध कड़ी कारवाई सुनिश्चित की जाएगी। निबंधन काउंटर निरीक्षण क्रम में जिलाधिकारी ने प्रतिनियुक्त कर्मी से निबंधित व्यक्तियों की संख्या के संबंध में पूछताछ की एवं संबंधित कर्मी को ससमय ड्यूटी पर उपस्थित होने का निर्देश दिया।शिशु ओपीडी निरीक्षण क्रम में उन्होंने अपने उपस्थिति में शिशु के चिकित्सा कार्य का अवलोकन किया,इसी क्रम में उपस्थित चिकित्सक को उपयुक्त दिशा निर्देश दिए गए।मेडिसिन विभाग निरीक्षण क्रम में जिलाधिकारी आज चिकित्सीय सुविधा प्राप्त कर चुके मरीजों की संख्या से अवगत हुए एवं चिकित्सीय कार्य को देखा।
दवा वितरण कक्ष निरीक्षण क्रम में उन्होंने चिकित्सीय पुर्जा में दिए गए सलाह के अनुसार दवा वितरण कार्य का अवलोकन किया,निरीक्षण क्रम में संज्ञान में आया की कुछ मरीजों को चिकित्सीय पुर्जा में दिए गए सलाह के अनुसार निर्धारित अवधि से कुछ कम अवधि की दवा उपलब्ध कराई जा रही है,इसके कारण जिलाधिकारी द्वारा गहरी नाराजगी व्यक्त की गई एवं प्रतिनियुक्त कर्मी से कारण पृच्छा का निर्देश दिया गया है।साथ ही अस्पताल प्रबंधन को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया गया है की आगंतुक सभी मरीजों को चिकित्सीय सलाह के अनुसार निर्धारित अवधि के अनुसार दवाओं की उपलब्धता निश्चित रूप से सुनिश्चित की जाए।इस निर्देश के अनुपालन में शिथिलता/लापरवाही की स्थिति में संबंधित चिकित्साकर्मी के विरुद्ध कड़ी कारवाई सुनिश्चित की जाएगी।
निरीक्षण के क्रम में अस्पताल अधीक्षक अनुपस्थित पाए गए है,तदनुसार अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से उनका वेतन स्थगित कर दिया गया हैं।अस्पताल अंतर्गत जेनरल पैथोलॉजी निरीक्षण क्रम में जिलाधिकारी द्वारा चिकित्सीय उपकरणों/जांच उपकरणों की जांच की गई एवं कार्यपद्धति/जांच सुविधाओं के संबंध में पूछताछ की गई।भ्रमण क्रम में जिलाधिकारी सर्जिकल बाह्य विभाग/*टीकाकरण कक्ष Eye/ENT चिकित्सा कक्ष आदि में भी गए एवं आगंतुक मरीजों के चिकित्सा कार्य हेतु किए जा रहे प्रयासों का अवलोकन किया।उन्होंने आगंतुक आम नागरिकों से मुलाकात की एवं चिकित्सीय सेवाओं/समस्या के संबंध में उनके राय से अवगत हुए।
जिलाधिकारी ने सदर अस्पताल निरीक्षण क्रम में अस्पताल प्रबंधन को निर्धारित दायित्वों को सेवाभाव से सम्यक निर्वहन हेतु निर्देशित किया हैं।सभी प्रतिनियुक्त चिकित्सकों को कर्तव्य स्थल पर उपस्थित होने के निर्धारित समय सुबह में नौ बजे अचूक रूप से उपस्थित होने/दायित्वों के सम्यक निर्वहन का निर्देश दिया गया है,निर्देश अनुपालन में लापरवाही को अत्यंत गंभीर मानते हुए,संबंधित चिकित्साकर्मी के विरुद्ध कठोर कारवाई सुनिश्चित की जाएगी।निरीक्षण क्रम में उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला,अपर समाहर्ता निशांत,विशेष कार्य पदाधिकारी राजू कुमार,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अस्पताल प्रबंधन से संबंधित चिकित्साकर्मी उपस्थित थे।



