अररिया, प्रिंस कुमार : फारबिसगंज के दवा कारोबारियों के प्रमुख संगठन फारबिसगंज केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के त्रिवार्षिक चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को आयोजित कोर कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सत्र 2026–2029 के लिए संगठन का चुनाव 5 अप्रैल 2026 को कराया जाएगा। बैठक अध्यक्ष अवधेश कुमार साह की अध्यक्षता में हुई, जिसमें चुनाव की प्रक्रिया, तिथियों और आमसभा के आयोजन पर सहमति बनी। तय कार्यक्रम के अनुसार इसी दिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष और संगठन सचिव समेत छह प्रमुख पदों के लिए मतदान होगा तथा आमसभा भी आयोजित की जाएगी। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि चुनाव राज्य संगठन बिहार केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के संविधान के तहत और प्रांतीय पर्यवेक्षकों की देखरेख में पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया जाएगा। चुनाव की घोषणा के साथ ही संगठन ने सदस्यता अभियान को भी तेज करने का निर्णय लिया है, ताकि नए सदस्यों को जोड़ा जा सके और पुराने सदस्यों का नवीकरण समय पर पूरा हो सके।
फारबिसगंज केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का चुनाव 5 अप्रैल 2026 को, तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


