PURNIA NEWS : स्नातकोत्तर हिंदी विभाग, पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा वर्ष–2025 की विदाई और 2026 के स्वागत का समारोह बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मानविकी संकाय के अध्यक्ष डॉ. पटवारी यादव, हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज पराशर, दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. वीना रानी, मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. आभा मिश्रा, प्राध्यापक डॉ. रंजीता, अंग्रेजी विभाग के प्राध्यापक डॉ. पिनाकी रंजन और डॉ. सुमित सिंह, हिंदी प्राध्यापक डॉ. अनामिका सिंह और डॉ. कुलभूषण मौर्य सहित संकाय के सभी शोधार्थी और हिंदी विभाग के छात्र–छात्राएँ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन नीतु बाबू ने किया, जबकि स्वागतगान में संगीता, रीतिका, भारती, दीपशिखा और तिलक–मनी प्रिया ने भाग लिया। दीप प्रज्वलन, स्वागतगान, काव्य पाठ, स्वागत भाषण, अनुभव वक्तव्य और आशीर्वचन सहित अनेक सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर शोधार्थियों को कोर्सवर्क और शोध कार्य हेतु मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। उपस्थित शोधार्थियों मनोज कुमार साह, सियाशरण कुमार मंडल, संभव कुमार, पायल और सुमैया सहित अन्य ने उत्साह और उमंग के साथ समारोह में भाग लिया। समारोह ने विभाग में शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का कार्य किया।



