पूर्णिया, विमल किशोर: PURNIA NEWS अमौर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 में मंगलवार को पीसीसी सड़क निर्माण योजना का शिलान्यास मुख्य पार्षद बीबी दिलआरा बेगम ने किया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद जीनत परवीन और मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मो. शाहनवाज आलम की गरिमामयी उपस्थिति रही।
मुख्य पार्षद ने बताया कि तासीर के घर से मुशा के घर तक बनने वाली पीसीसी सड़क की प्राक्कलित लागत 14 लाख 43 हजार 40 रुपये है, जिसका निर्माण कार्य अब शुरू किया गया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मो. शाहनवाज आलम ने कहा कि मुख्य पार्षद का लक्ष्य है कि नगर पंचायत अमौर के सबसे पिछड़े इलाकों तक भी पक्की सड़कों का निर्माण हो और आने वाले पांच वर्षों में क्षेत्र की कोई भी गली कच्ची न रहे।
उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सभी योजनाओं को पारदर्शिता के साथ धरातल पर उतारा जाएगा और कार्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी। मौके पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मो. रेहान आलम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



