PURNIA NEWS : अमोर थाना क्षेत्र के एक पति ने कस्बा थाना में पत्नी पर आरोप लगाया कि शादी के आठ साल बाद भी वह अक्सर मायके में रहती है और अपनी मां के कहने पर घर छोड़ देती है। पत्नी ने जवाब में कहा कि वह तीन बच्चों की मां है और पति की कमाई का ज्यादातर हिस्सा भाभी को दिए जाने से आहत होकर मायके में रह रही थी।
सुलह केंद्र में दोनों पक्षों की बात सुने जाने के बाद पत्नी ने स्पष्ट किया कि वह पति के साथ रहना चाहती है, बशर्ते पति भाभी से दूरी बनाए रखे और अपनी कमाई का पैसा पत्नी को सौंपे। पति ने इन शर्तों को मानने का वादा किया, जिसके बाद दोनों के बीच सभी शिकायतें दूर हो गईं और वे खुशी-खुशी साथ जाने के लिए केंद्र से विदा हुए।



