इंडियन इंक्लूसिव पार्टी द्वारा नौ सदस्यीय कमिटी गठित,पूरे भारत में चुनाव लड़ेगी इंडियन इंक्लूसिव पार्टी : डॉ धनोज कुमार

सहरसा, अजय कुमार : इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के मुख्य कार्यालय मे अखिल भारतीय पान महासंघ एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सहरसा विधायक इंजीनियर आई पी गुप्ता ने वर्तमान दोनों कमिटी को भंग कर दिया गया।इसके साथ संगठन को नये सिरे से संचालन को लेकर नई कमिटि बनाई गई है।जिसके तहत नौ सदस्य कमिटी गठन कर नए अंदाज में कार्य करने का निर्देश दिया गया।जिसमें प्रदेश के कुछ पदाधिकारी एवं कुछ राष्ट्रीय पदाधिकारी को इस नौ सदस्यों वाली कमिटी मे जगह दिया गया। जो बिहार सहित भारत मे अखिल भारतीय पान महासंघ और इंडियन इंक्लूसिव पार्टी का कार्य देखेंगे।बहुत जल्द राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं अन्य प्रदेश कार्यकारिणी की गठन जल्द से जल्द करके सुचारू रूप से संगठन एवं पार्टी आने वाले राज्य मे चुनाव मे पार्टी अपना उम्मीदवार उतारेगी।

पूर्व प्रदेश प्रवक्ता डॉ धनोज कुमार ने यह जानकारी देते हुए कहा जल्द ही बिहार प्रदेश कमिटि का गठन कर सुयोग्य व्यक्ति को पद देकर जवाबदेही देंगे। तब तक सभी पूर्व पदाधिकारियों से सहयोग की उम्मीद करते हुए डॉ धनोज कुमार ने सबसे पार्टी के कार्य के लिए तत्पर रहने के लिए अपील की। पूर्व मे जो भी कार्य चल रहा था पार्टी और संगठन के द्वारा उसे चालू रखने के लिए कहा। जैसा की पार्टी गठबंधन मे रहकर 75 विधानसभा सहरसा से राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर आई पी गुप्ता को विधायक बनाए। ठीक उसी तरह आगे भी पार्टी के आदेशानुसार अगली जीत के लिए भी सुंदर कार्य करते हुए मिशाल कायम करने का संकल्प व्यक्त किया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon