राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल सी के नायडू अंडर -19 क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने कोसी प्रमंडल की टीम भागलपुर रवाना

सहरसा, अजय कुमार: भागलपुर में 17 से 26 नवंबर तक आयोजित अंतर प्रमंडल राज्य स्तरीय अंडर-19 सी के नायडू बालक क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए सोमवार को कोसी प्रमंडल की टीम भागलपुर रवाना हो गई। प्रमंडल स्तरीय क्रिकेट टीम के संयोजक रोशन सिंह धोनी ने कहा कि 18 सदस्य टीम में टीम प्रबंधक के रूप में सलखुआ उच्च माध्यमिक विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक सनी सिंह एवं टीम कोच के रूप में वरीय खिलाड़ी राहुल सिंह नेतृत्व कर रहे हैं ।जबकि टीम में सहरसा से कृष्ण कुमार,आयुष कुमार,अमन राज,सत्यम यादव,अभिषेक यादव,गब्बर कुमार, भूषण कुमार,मो अरवाज मधेपुरा से अनुज कुमार,आरव राज,विष्णु कुमार,रेयांश राहुल, अंकित यादव निलेश कुमार, नवीन कुमार, मो इज्मामुल हक टीम कोच राहुल कुमार सिंह, टीम मैनेजर सनी सिंह शामिल है।

टीम के रवानगी के मौके पर अधीक्षक शारीरिक शिक्षा कोशी प्रमंडल वैभव कुमार ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देकर कोसी प्रमंडल के इस टूर्नामेंट में अच्छे प्रदर्शन की कामना की। कोशी प्रमंडल टीम के संयोजक रोशन सिंह धोनी ने कहा की भागलपुर में कोशी प्रमंडल का पहला मुकाबला मगध प्रमंडल से है जबकि दूसरा मुकाबला सारण मंडल से तीसरा तिरहुत प्रमंडल से और चौथा पूर्णिया प्रमंडल से है । धोनी ने कहा कि लगभग 17 साल के बाद बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने पुनः खेलों को राज्य स्तर पर अंतर प्रमंडल प्रतियोगिता में परिवर्तित किया है खेल के लिहाज से यह काफी बेहतर होता है कि कोई खिलाड़ी पहले अपने जिला में और फिर अपने प्रमंडल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर अपना स्थान प्रमंडल स्तरीय टीम में बनाते है और फिर अंतर प्रमंडल मैच में जहां खिलाड़ियों को लीग मैच खेलने का मौका मिलता है जिससे खिलाड़ी अपने बेहतर कौशल का प्रदर्शन कर पाते है।

पूर्व में अंतर जिला राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं होती थी। जिसमें नॉकआउट प्रतियोगिता खेली जाती थी। जिसे कोई भी अच्छी टीम अगर पहले मैच में ही हार जाती थी तो उसे प्रतियोगिता से बाहर हो जाना पड़ता था, इस पद्धति से बेहतर है प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता और लीग प्रतियोगिता। इस अवसर पर कोशी प्रमंडल टीम का उत्साहवर्धन करने स्टेशन पर पहुंचे वरीय खिलाड़ी पंकज ठाकुर एवं सहरसा एवं बीएनएमयू क्रिकेट टीम के पूर्व कोच कुणाल चौधरी ने भी टीम के अच्छे प्रदर्शन की कामना की एवं सभी खिलाड़ियों को शुभकामना दिया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon