मतेली खेमचंद पंचायत में पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक रूप से सुना गया

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: प्रखंड के मतेली खेमचंद पंचायत सहित पूरे प्रखंड के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 129वें संस्करण के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना। इस अवसर पर रुपौली मंडल के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मतेली गांव में बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व बूथ अध्यक्ष दिनेश राम और आजाद राय ने किया, जबकि मंडल अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के बाद मंडल अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल ने कहा कि साल के आखिरी ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने 2025 में भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, खेल, विज्ञान प्रयोगशालाओं और वैश्विक मंचों पर मजबूत पहचान बनाने के प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने 2026 में नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। प्रधानमंत्री ने युवाओं के लिए ‘डेवलप्ड इंडिया यंग लीडर्स डायलॉग’, क्विज प्रतियोगिताएं, स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2025 और फिट इंडिया मूवमेंट जैसी पहल का भी उल्लेख किया।

मंडल अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अपने बूथों पर पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में पार्टी भारी मतों से जीतकर पंच, सरपंच, वार्ड सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति और जिला परिषद के सदस्य बनाएगी। इस अवसर पर किसान मोर्चा अध्यक्ष बबलू राय, महामंत्री रंजीत पासवान, BLA-2 संजय चौधरी, रवि रोशन कुमार, मनोज कुमार मंडल, शिवनंदन भगत, रामविलास पोद्दार, राधा देवी, शकुंतला देवी, चांदनी देवी, राहुल कुमार सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon