पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: विधायक शंकर सिंह ने मुख्यमंत्री द्वारा रसोइयों का मानदेय दुगुना किए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए, उन्हें बधाई एवं धन्यवाद दिया है। यह बता दें कि विधायक शंकर सिंह ने रसोइयों के मानदेय ₹1600 मिलने पर दुख प्रकट करते हुए, सदन में ध्यान आकर्षण प्रस्ताव के दौरान, उनके मानदेय को बढ़ाने की आवाज उठाई थी। इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ठीक डिग्री कॉलेज की तरह उनकी मांग को पूरे प्रदेश के लिए रसोईया के मानदेय बढ़ाने का ऐलान कर दिया गया है तथा उनके मानदेय को दो गुणा करने की मांग मान ली है।
मौके पर विधायक शंकर सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई एवं धन्यवाद देते हुए कहा की मुख्यमंत्री हर वर्ग के लोगों के प्रति समर्पित हैं तथा सब पर नजर रखते हैं। खासकर उनके द्वारा जब भी कोई मांग की जाती है, वह उसे पूरा करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। उन्होंने पूर्व में डिग्री कॉलेज की मांग विधानसभा क्षेत्र में की थी। मुख्यमंत्री ने उनकी मांग को रखते हुए, पूरे बिहार के सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा कर दी।
ठीक इसी तरह उनके द्वारा जब 24 जुलाई को सदन में ध्यान आकर्षण प्रस्ताव के दौरान, रसोइयों की मानदेय बढ़ाने की मांग की गई, तब उन्होंने उनकी मांग को सही ठहराते हुए, पूरे प्रदेश के विद्यालय में काम करने वाले रसोइयों के मानदेय को दुगुना कर दिया है। वास्तव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम सुशासन बाबू ऐसे नहीं रखा गया है। वह काम में विश्वास करते हैं, इसलिए जन-जन में प्रिय भी हैं।



