विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद

अररिया, प्रिंस(अन्ना राय): अररिया जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा की अध्यक्षता में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने शिरकत की और 1947 के भारत विभाजन की दर्दनाक यादों को श्रद्धांजलि दी। वही, सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि भारत का विभाजन केवल भूभाग का बंटवारा नहीं था, बल्कि लाखों निर्दोष लोगों के जीवन, सपनों और घरों का विनाश था।

उन्होंने उन सभी शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों और निर्दोष नागरिकों को नमन किया जिन्होंने इस विभीषिका में अपना सब कुछ खो दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केसरी, नरपतगंज विधायक जय प्रकाश यादव जिला भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे और विभाजन के पीड़ितों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम में देश की एकता, अखंडता और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon