सहरसा, अजय कुमार : कड़ाके की ठंड ने आम जनजीवन को झकझोर दिया है। ठंड को देखते हुए लोग घर में दुबकने को मजबूर हैं। वर्ष का सबसे ठंडा दिन शनिवार का रहा जहां पूरे दिन सूर्य का दर्शन करने हेतु लालायित रहे जिसके कारण इस ठंड ने गरीबों का जीना मुहाल कर रखा है।
ऐसे मे मानवता की पहल करते हुए सफाई कर्मियों के बीच गर्म चादर का वितरण किया जाना सराहनीय है। इस कड़ी में वार्ड नंo 31 के कार्यालय में निगम पार्षद आशीष रंजन सिंह ने बढ़ते ठंड को देखते हुए वार्ड के स्वच्छता कर्मियों को नगर निगम से प्राप्त गर्म चादर वितरण किया।
निगम पार्षद ने कहा निगम से प्राप्त होते ही जल्द कंबल का भी वितरण पारदर्शी तरीके से किया जाएगा। उन्होने सफाई कर्मियों को ठंड से निजात दिलाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए हर आवश्यक पहल का भरोसा दिलाया।



