नवनियुक्त बीईओ का शिक्षक संघ ने फूलमाला पहनाकर किया जोरदार स्वागत

PURNIA NEWS, अभय कुमार सिंह  : प्रखंड में बीईओ की नियुक्ति किये जाने का शिक्षकों ने सरकार को बधाई देते हुए, नवनियुक्त बीईओ का भी फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया है । यह बता दें कि प्रखंड पिछले दो वर्षों से धमदाहा बीईओ के प्रभार में चल रहा था, जिससे यहां की शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई थी तथा शिक्षकों सहित छात्र-छात्राओं को भी काफी परेशानी का सामना करना पड रहा था । बीईओ की नियुक्ति की खबर मिलते ही सभी शिक्षक संघ के सदस्यों ने उनके स्वागत के तैयारी शुरू कर दी । इसके लिए मंगलवार की संध्या का समय निर्धारित किया गया तथा भिखना विद्यालय को आयोजन स्थल बनाया गया । इस आयोजन का नेतृत्व जिला शिक्षक संघ अध्यक्ष पवन कुमार जायसवाल कर रहे थे । मौके पर बीईओ सह सहकारिता प्रसार पदाधिकारी धनंजय कुमार जैसे ही भिखना विद्यालय पहुंचे, वैसे ही वहां उपस्थित शिक्षकों ने उनका फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया ।

जिलाध्यक्ष पवन कुमार जायसवाल ने कहा कि उन्हें काफी आशा है कि वे शिक्षकों की समस्या सहित अन्य समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे । मौके पर बीईओ धनंजय कुमार ने सभी शिक्षकों से अपील की कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों का सहयोग बहुत ही आवश्यक है । वे आशा करेंगे कि सभी शिक्षक अपने-अपने दायित्वों का निर्वहण सुचारू रूप से करेंगे, व्यवस्था स्वयं सुधर जाएगी । इस अवसर पर शिक्षक संघ के जयशंकर सुमन, विभाष कुमार, कुंदन कुमार, रमेश कुमार, चंदन कुमार, संजीव कुमार, मधुसूदन ठाकुर सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद थे ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon