Bihar Election 2025: कसबा की जनता विकास के साथ, नहीं लौटेगी जंगलराज के रास्ते पर: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

पूर्णिया: Bihar Election 2025 कसबा विधानसभा क्षेत्र के श्रीनगर हाई स्कूल मैदान में आज एनडीए द्वारा आयोजित विशाल चुनावी जनसभा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए लालू-राबड़ी शासनकाल के “जंगलराज” की याद दिलाई और जनता से आह्वान किया कि वे बिहार को पुनः अंधकार युग में नहीं, बल्कि सुशासन और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाने का संकल्प लें। श्री चौधरी ने कहा कि “2005 से पहले का बिहार अपहरण, भ्रष्टाचार और भय का प्रतीक था। आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बिहार ने विकास, सड़कों, शिक्षा, बिजली और महिला सशक्तिकरण में जो उपलब्धियां हासिल की हैं, वह किसी से छिपी नहीं हैं।”

उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या वे फिर से लालटेन युग के जंगलराज में लौटना चाहते हैं या सुशासन और विकास की सरकार को आगे बढ़ाना चाहते हैं। सम्राट चौधरी ने कहा कि “कसबा विधानसभा में मोदी, नीतीश, मांझी, उपेंद्र कुशवाहा और चिराग पासवान — सबका एक ही चुनाव चिह्न है, ‘हेलीकॉप्टर’।” उन्होंने जनता से अपील की कि हेलीकॉप्टर छाप पर बटन दबाकर एनडीए के साझा प्रत्याशी नितेश कुमार सिंह को भारी मतों से विजयी बनाएं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले को ऐतिहासिक बताया और कहा कि “पहले अपने ही देश का नागरिक कश्मीर में जाकर बस नहीं सकता था, लेकिन आज कसबा का कोई भी व्यक्ति भी वहां सम्मानपूर्वक रह सकता है — यह मोदी जी के मजबूत नेतृत्व का परिणाम है।”

Bihar Election 2025

इस अवसर पर जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने वर्ष 2013 में पूर्णिया के जिलाधिकारी के रूप में अपने कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उस समय एनडीए प्रत्याशी नितेश कुमार सिंह ने विकास कार्यों में प्रशासन को हर संभव सहयोग दिया था। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। सभा में उपस्थित एनडीए प्रत्याशी नितेश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कसबा विधानसभा का सर्वांगीण विकास उनका संकल्प है और जनता के आशीर्वाद से वे कसबा को “आदर्श विधानसभा क्षेत्र” बनाकर दिखाएँगे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon