घाटी से भी खतरनाक स्थिति में पहुंच गई है बलिया घाट के पास की सड़क

PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : प्रखंड के मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलिया-जंगलटोला सडक मार्ग पर बलियाघाट के पास सडक काफी जर्जर होने के कारण यहां घाटी से भी खतरनाक स्थिति पैदा हो गई है । किसी भी वाहन की थोडी-सी असावधानी पचास फीट नीचे ले जा सकती है । इससे लोगों में काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है । यह बता दें कि बलियाघाट के पास घाटी जैसी खरनाक मोड कई जगहों पर है तथा इस बीच भी कई जगहों पर सडक काफी जर्जर हो गई है ।

घाटी जैसी मोड एवं सडक के जर्जर होने के कारण यहां हमेशा ही वाहन चलानेवाल चालकों में भय का माहौल बना रहता है । अगर थोडी-सी भी चूक वाहन चलाने में हो जाती है, तब वे लगभग पचास फीट नदी में नीचे चले जाएंगे । कुछ इसी को लेकर यहां के लोग परेशान रहते हैं । यहां के लोगों ने प्रशासन से सडक की मरम्मती की मांग की है, ताकि दुर्घटना की संभावना कम हो सके ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon