विद्यालय की चहारदिवारी कभी भी गिर सकती है, हो सकता है बडा हादसा

PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : प्रखंड के तेलडीहा गांव स्थित मध्यविद्यालय की चहारदिवारी कभी भी गिर सकती है तथा इससे बडा हादसा हो सकता है । इसको लेकर अभी तक पशासन गंभीर नहीं है, और ना ही चार माह से इसकी मरम्मती करने की दिशा में कोई पहल कर रहा है, जबकि इसको लेकर ग्रामीणों ने कईबार विभाग को सूचना भी दिया है । यह बता दें कि पिछले अगस्त माह में हुई भीषण बारिश के बीच यहां की आधी चहारदिवारी धाराशायी हो गयी थी । यह तो संयोग था कि उस दिन विद्यालय में छुटी थी, अन्यथा बहुत बडा हादसा हो सकता था ।

आधी बची चहारदिवारी विद्यालय के प्रांगण की ओर झुक गई है, अगर थोडी भी झटका लगी तो वह गिर सकती है तथा प्रांगण में खेल रहे बच्चे इसकी चपेट में आ सकते हैं । चहारदिवारी टूट जाने के कारण बच्चे उसी होकर विद्यालय में आते-जाते भी हैं । इधर विद्यालय प्रधान राजीव कुमार ने बताया कि उनके द्वारा विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है । सामाजिक कार्यकर्ता सनोज चौबे, अरूण गुप्ता, सुरेश जायसवाल, शिक्षाविद जगतनारायण गुप्ता, पूर्व पंचायत समिति सदस्य ब्रहमदेव महतो, पंचायत समिति सदस्य जर्वन झा आदि ने प्र्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से इसकी मरम्मती की मांग की है ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon