पूर्णिया, आनंद यादुका : भवानीपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित अति प्राचीन सार्वजनिक श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी में नौ दिवसीय श्रीविष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन से समूचे भवानीपुर में भक्ति की बयार बह रही है । राजस्थान, हरिद्वार, अयोध्या, बनारस एवं अन्य जगहों से पहली बार भवानीपुर पहुंचे दो सौ से ज्यादा साधुओं के पधारने मात्र से भवानीपुर नगर पंचायत का माहौल आध्यत्मिक बना हुआ है । गुरुवार को श्रीमद्भागवत कथा के पावन मौके पर पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं को प्रवचन देते हुए राजस्थान से पधारे प्रकांड भगवद कथा वाचक श्री संजय कृष्ण जी महाराज ने कहा कि आज हमारा समाज अपने भारतीय वैदिक रीति रिवाजों से विमुख होकर पश्च्यात संस्कृति को अपना रहा है , जबकि पश्च्यात संस्कृति के लोग हमारी लाखो बर्ष पुरानी वैदिक संस्कृति को अपना रहे हैं । उन्होंने कहा कि हमारे समाज मे जितनी भी वकृति पैदा हुई है वह सिर्फ दिखावे के वजह से और अपनी सनातन वैदिक संस्कृति को छोड़ने से हुआ है ।
उन्होंने कहा कि जबतक हमलोग अपने सनातन धर्म और अति प्राचीन वैदिक संस्कृति का अनुसरण करते रहे तबतक हमारे समाज का हास नहीं हुआ । पूज्य महाराज ने कहा कि बगैर भगवद के ना तो एक संपूर्ण मनुष्य बन सकता है और ना ही एक अच्छे समाज का निर्माण हो सकता है । इसके लिए आप सभी अपने दैनिक दिनचर्या से कुछ समय निकालकर भगवान का भजन एवं भगवद भजन अवश्य करें । इसके उपरांत अयोध्या से पधारे श्री शशिदास जी महाराज, विक्रम दास जी महाराज, लक्कर दास जी महाराज के द्वारा प्रवचन करने का काम भी किया गया । श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किये गए हवन के दौरान अग्नि मंथन कर अग्नि प्रकट करने का काम किया गया । इस दौरान माहौल काफी आध्यत्मिक बना रहा । आयोजन को सफल बनाने में रंजीत गुप्ता, ओमप्रकाश भगत, अमरदीप जायसवाल, मुकेश गुप्ता, अमित भगत, मकुनी मंडल, शोभकान्त यादव, दीप नारायण चौधरी, कैलाश अग्रवाल सहित समस्त नगर पंचायत वासी का सराहनीय सहयोग बना हुआ है ।



