दारीपुर चौक पर स्टार वेलफेयर ट्रस्ट कार्यालय का हुआ शुभारम्भ

PURNIA NEWS, विमल किशोर : अमौर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दारीपुर चौक पर स्टार वेलफेयर ट्रस्ट कार्यालय का शुभारंभ बुधवार को किया गया। मुफ्ती शम्स तोहिद के द्वारा दुआ पढ़ कर कार्यालय का शुभारंभ किया गया । तत्पश्चात मुफ्ती शम्स तोहिद एवं अंजुम आरा के साथ साथ मुखिया मो सनव्वर आलम, सरपंच सईद आलम, अंजर आलम, इसरसाद आलम, हाफिज शाकिब ,मौलवी महमूद सहित अन्य ने मिलकर फीता काट कर ट्रस्ट के कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए लोगों ने बारी बारी से ट्रस्ट के बारे में बताया और संस्थापक मो इफ्तखार आलम की इस कार्य से लोगों में काफी खुशी है। ट्रस्ट के संस्थापक मोहम्मद इफ्तिखार आलम ने उपस्थित लोगों से कहा कि स्टार वेलफेयर ट्रस्ट है, जिसकी शुरुआत समाज के वंचित और हाशिए पर रहने वाले वर्गों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से की गई है। यह ट्रस्ट मुख्य रूप से स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य करेंगे।

ट्रस्ट के मुख्य उद्देश्य और कार्य संस्था के शुभारंभ के साथ ही इसके कुछ प्रमुख लक्ष्यों के बारे में संस्थापक मो इफ्तखार आलम ने बताया कि गरीब और जरूरतमंद बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना और उनके कौशल विकास पर ध्यान दिया जाएगा।स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर उन लोगों को चिकित्सा सहायता प्रदान करना जो महंगे इलाज का खर्च नहीं उठा सकते। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें विभिन्न योजना के लिए जानकारी देना। भोजन वितरण कार्यक्रम और आपातकालीन राहत कार्यों के माध्यम से समाज के सबसे कमजोर तबके की मदद करेंगे।साथ ही कहा कि हमारा मिशन दयालु लोगों को उन अवसरों से जोड़ना है जहां वे समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।साथ ही कहा कि कोई भी गरीब लोग जो रूपये के बिना इलाज नहीं कर पाते हैं, दवाई नहीं ले पाते हैं,ठंड में जूता,जैकेट, कंबल नहीं ले पाते हैं, रुपए के बिना बच्चे को नहीं पढ़ा पाते हैं ऐसे लोगों को इस ट्रस्ट के माध्यम से मदद किया जाएगा।वही शुभारंभ के दौरान अलग अलग गांव के गरीब, विधवा आदि 250 लोगों के बीच कंबल, चुरा, गुड़ आदि का वितरण भी किया गया है। साथ कहा कि आगे भी करते रहेंगे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon