विश्व हिंदू परिषद की बनमनखी बैठक में संगठन का विस्तार, कई पदों पर नई जिम्मेदारियाँ सौपी गईं

PURNIA NEWS : बनमनखी में विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल की प्रखंड स्तरीय बैठक मंगलवार को संपन्न हुई, जिसमें जिला धर्म प्रसार एवं संगठन विस्तार से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में क्षेत्र धर्म प्रसार प्रमुख माननीय उपेंद्र जी और उत्तर बिहार धर्म प्रसार प्रमुख माननीय भानु प्रताप जी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता विहिप बनमनखी के प्रखंड उपाध्यक्ष मनोज चौधरी ने की। बैठक में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और विहिप बिहार-झारखंड के क्षेत्र धर्म प्रसार प्रमुख उपेंद्र जी ने सभी को मार्गदर्शन प्रदान किया। जिला मंत्री राणा गौतम सिंह और जिला संयोजक गुड्डू पटेल ने प्रखंड स्तर पर संगठन की मजबूती के लिए रणनीति पर चर्चा की तथा सभी समितियों को पूर्ण करने की योजना बनाई।

बैठक के दौरान भानु प्रताप जी ने विजय मण्डल को जिला धर्म प्रसार प्रमुख, सुरेंद्र हरिजन को जिला परावर्तन प्रमुख और कालू हरिजन को जिला परियोजना प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि पूर्णिया और सीमांचल में बढ़ते मतांतरण को रोकने के लिए विहिप-बजरंग दल गांव-गांव समितियाँ बनाकर व्यापक अभियान चलाएगा। संगठन विस्तार के तहत जिला मंत्री राणा गौतम सिंह ने बनमनखी में नए दायित्व घोषित किए। इसमें गुड्डू चौधरी को प्रखंड अध्यक्ष, राकेश कुमार शाह को प्रखंड सह मंत्री, जयप्रकाश यादव को बजरंग दल प्रखंड संयोजक, सोनू कुमार को प्रखंड उपाध्यक्ष, रवि कुमार शाह को प्रखंड मिलन केंद्र प्रमुख और प्रेम कुमार को प्रखंड धर्म प्रसार प्रमुख बनाया गया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon