साहित्यकार ने रूपौली विधायक को अपनी पुस्तक भेंट कर किया सम्मानित

PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : रूपौली विधायक कलाधर प्रसाद मंडल को साहित्यकार प्रोफेसर डॉ महेंद्र प्रसाद ने अपनी लिखित प्रेरणादायक पुस्तकों का सौजन्य भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर साहित्यकार प्रोफेसर डॉ महेंद्र ने विधायक कलाधर प्रसाद मंडल के जनसेवा, संघर्ष, कर्तव्यनिष्ठा और समाज विकास के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने विधायक को महर्षि मेंही परमहंस, श्रीमद् भगवद गीता, शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह तथा लोकजागरण के अग्रदूत ज्योति पुरुष जैसे महान व्यक्तित्वों पर आधारित अपनी महत्वपूर्ण पुस्तकों का उपहार दिया। जदयू नेता प्रशांत कुमार कन्हैया ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि विधायक कलाधर प्रसाद मंडल ने सम्मान के लिए प्रोफेसर महेंद्र का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मेरे लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि समाज के विद्वान, युवा पीढ़ी को प्रेरित करने वाले ऐसे मूल्यवान साहित्य को मेरे हाथों तक पहुंचा रहे हैं।

यह पुस्तकें मेरे लिए केवल उपहार नहीं, बल्कि समाज के प्रति और अधिक जिम्मेदारियों का स्मरण कराने वाली प्रेरणा हैं। मैं शिक्षा, संस्कृति और जनसेवा के लिए सदैव समर्पित रहूंगा और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करता रहूंगा। प्रोफेसर डॉ महेंद्र ने कहा कि इन पुस्तकों का उद्देश्य समाज में विचार, ज्ञान, नैतिकता और जागरूकता को सशक्त बनाना है, जिससे जनप्रतिनिधियों और जनता दोनों को सकारात्मक दिशा मिलती है। यह सम्मान समारोह न केवल विधायक के जनसेवी कार्यों की प्रशंसा का संकेत है, बल्कि समाज में शिक्षा, साहित्य, वैचारिक संवाद और सामाजिक चेतना को बढ़ावा देने का सशक्त संदेश भी देता है। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की प्रशंसा की और इसे एक प्रेरणादायक कदम बताया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon