Chhath Puja 2025: देवनवन मंदिर समीप पूर्वी कोसी तटबंध के कछार पर युवाओ ने श्रमदान कर बनाये छठ घाट

सहरसा, अजय कुमार: Chhath Puja 2025 आस्था और सेवा की मिसाल पेश करते हुए नवहट्टा प्रखंड के शाहपुर पंचायत अंतर्गत देवनवन मंदिर समीप पूर्वी कोसी तटबंध किनारे युवाओं ने सामूहिक श्रमदान कर छठ घाट का निर्माण किया जा रहा है। यह वही घाट है जिसे पिछले कई वर्षों से स्थानीय लोग बिना किसी सरकारी सहायता के स्वयं तैयार करते आ रहे हैं। हर साल छठ पर्व के अवसर पर इन युवाओं का समर्पण और सामूहिक भावना देखने लायक होती है।

घाट की सफाई, मिट्टी काटने, समतल करने से लेकर सजावट तक सब काम युवाओं ने अपने दम पर किया जा रहा है। इस पुण्य कार्य में क्रांतिवीर कुन्दन, दीपक कुमार, रोहन दास, पिन्टू कुमार, अप्पू कुमार, प्रिंस कुमार, प्रकाश दास समेत कई अन्य युवाओं ने श्रमदान दिया। छठ घाट की तैयारियों के दौरान युवाओं ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल पूजा स्थल तैयार करना नहीं, बल्कि समाज में एकता, सहयोग और स्वच्छता का संदेश देना भी है।

इस अवसर पर मन्नु रिस्की ने कहा :“यह घाट हमारी आस्था का केंद्र है। वर्षों से हम सब मिलकर इसे बनाते आ रहे हैं, लेकिन अब समय आ गया है सरकार इस घाट को स्थायी स्वरूप देने के लिए आगे आए। प्रशासन को चाहिए कि घाट पर पक्का निर्माण, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजाम की सुविधा उपलब्ध कराए।” स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन इस घाट को सरकारी योजना के तहत शामिल करे तो यह न केवल श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक होगा, बल्कि क्षेत्र का धार्मिक और सांस्कृतिक गौरव भी बढ़ेगा। देवनवन का यह छठ घाट आज सामूहिक एकता, निस्वार्थ सेवा और आस्था की जीवंत मिसाल बन चुका है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon