पूर्णिया: यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की शाहाबाद इकाई द्वारा 13 से 15 दिसंबर तक वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में रोमांचकारी पारिवारिक शिविर सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन श्रीमती गोप्पमा के. एम. द्वारा किया गया। इस अवसर पर बिहार राज्य शाखा के अध्यक्ष श्री ए. के. बोस, उपाध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह, सचिव श्री सिद्धार्थ प्रताप, शाहाबाद इकाई की सचिव श्रीमती सोनू कुमारी, कोषाध्यक्ष श्रीमती श्वेता कुमारी, कार्यक्रम संयोजक श्री मुन्ना कुमार, कार्यक्रम समन्वयक श्री कमलेश कुमार सिंह, कटिहार इकाई के सचिव श्री सुभाष झा, पूर्णिया इकाई के चेयरमैन श्री अजय कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह का मुख्य आकर्षण थारू जनजाति के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक नृत्य एवं संगीत रहा, जिसने सभी का मन मोह लिया। इस तीन दिवसीय शिविर में बिहार के साथ-साथ गुजरात, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया और प्रकृति, प्रशिक्षण एवं आपसी सहभागिता का अनुभव प्राप्त किया।
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन का रोमांचकारी पारिवारिक सह प्रशिक्षण शिविर संपन्न

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


