फारबिसगंज में डिप्टी सीएम की सभा में मंच पर मची अफरातफरी, सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त

अररिया, प्रिंस(अन्ना राय): फारबिसगंज के मिथिला पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में गुरुवार को आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मंच पर अव्यवस्था का माहौल देखने को मिला। यह स्थिति उस समय पैदा हुई जब बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हेलीकॉप्टर से उतरकर मंच पर पहुँचे। डिप्टी सीएम के मंच पर आते ही उनके साथ फोटो खिंचवाने और उन्हें सम्मानित करने के लिए सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मंच पर जमा हो गए।

इस दौरान मंच की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। मंच का संचालन कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा लगातार कार्यकर्ताओं से मंच खाली करने की अपील करते रहे, लेकिन उनकी गुहार का कोई असर नहीं हुआ। लगभग आधे से एक घंटे तक मंच पर अफरातफरी का माहौल बना रहा, जिससे कार्यक्रम सुचारू रूप से नहीं चल पाया। इस घटना ने एक बार फिर बड़े नेताओं की सभाओं में भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की चुनौतियों को उजागर किया है।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon