SAHARSA NEWS,अजय कुमार : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर विद्युत विभाग निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए पूरी तरह से सजग हो गया है। उपभोक्ताओं को त्योहारों के दौरान बेहतर सेवा देने के लिए विभाग ने प्रमंडल व अवर प्रमंडल स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं जहां से विद्युत आपूर्ति की सतत मॉनिटरिंग के लिए पुख्ता तैयारी की गई है। कंट्रोल रूम से सतत मॉनिटरिंग हेतु हेल्पलाइन नंबर जारी कर सहरसा प्रमंडल के विद्युत कार्यपालक अभियंता ई. अमित कुमार ने सभी उपभोक्ताओं को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने जानकारी दी कि पर्व के दौरान बिजली से संबंधित किसी भी समस्या या सहयोग के लिए सहरसा के उपभोक्ता सीधे कंट्रोल रूम के दूरभाष संख्या +91 92644 56421 व उपभोक्ता 06478.222364 पर संपर्क कर सकते हैं।
बता दें की सभी विद्युत शक्ति उपकेंद्रों में कनीय विद्युत अभियंता मौजूद रहेंगे एवं पूजा स्थलों पर भी विद्युत कर्मियों की तैनाती रहेगी। विद्युत विभाग का कहना है कि त्योहारों में बिजली की मांग बढ़ने के बावजूद कोई कटौती न हो, इसके लिए ट्रांसफॉर्मर और लाइनों की सघन जांच और मरम्मत का कार्य पहले ही पूरा कर लिया गया है।विद्युत कार्यपालक अभियंता सहरसा अमित कुमार ने उपभोक्ताओं से शांतिपूर्ण पर्व की सफलता की कामना करते हुए सुरक्षा के संबंध में विशेष सलाह दिए हैं की छठ घाटों से होकर गुजरने वाले हाई वैल्यू वायर से दुरी बनाकर रहें तथा लोगों से अपील की गयी है कि वे अपनी और अपने आस पास की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पर्व मनाएं ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके और त्योहारों का उल्लास बना रहे। विद्युत विभाग की इस सक्रिय पहल से यह सुनिश्चित होता है कि महापर्व छठ पूजा में उपभोक्ताओं को बिजली की कोई किल्लत नहीं होगी।



