इस दीपावली एक दीपक जिला विधिक सेवा के नाम जलाएं

पूर्णिया, विधि संवाददाता: शनिवार को “एक दिया विधिक सेवा के नाम” कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के योजनानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार कन्हैया जी चौधरी के निर्देश के आलोक में किया गया। ताकि दीपावली के शुभ अवसर पर एक दीपक विधिक सेवा के नाम भी जलाया जाए जिससे की विधिक सेवा प्राधिकार के न्याय के उद्देशों की ज्योति समाज के अंतिम पादान पर अवस्थित लोगों तक पहुंच सके और वे जिला विधिक सेवा प्राधिकार के गरीबों, वंचितों और पिछड़ों के लिए मुफ्त न्यायिक व अन्य सेवाओं का लाभ उठा सके।

इस कार्यक्रम के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकार के विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में आम लोगों में जागरूकता लाना है। कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया के कार्यालय में किया गया जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुनील कुमार के साथ-साथ पारा विधिक स्वयं सेवक, पैनल अधिवक्ता, लीगल एड डिफेंस काउंसिल कार्यालय कर्मी एवं अन्य उपस्थित थे। सचिव महोदय द्वारा पूर्णिया वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनसे आह्वान किया कि दीपावली के शुभ अवसर पर सभी अपने-अपने घरों में एक दीया विधिक सेवा के नाम जलाएं।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon