Bihar Election 2025: बिहार में महागठबंधन की सरकार इस बार पक्की: सैयद नासिर हुसैन

पूर्णिया: Bihar Election 2025 कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य सैयद नासिर हुसैन ने आज पूर्णिया के गोकुल कृष्ण आश्रम में आयोजित प्रेस वार्ता में एनडीए पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “जो एग्जिट पोल जारी किया गया है, वह पूरी तरह छलावा है। आमतौर पर चुनाव की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ही एग्जिट पोल सामने आता है, लेकिन इस बार इसे लोगों को भ्रमित करने के उद्देश्य से पहले ही जारी कर दिया गया।”

राहुल गांधी द्वारा मछली पकड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि “राहुल गांधी हर वर्ग के लोगों से मिलते हैं, चाहे किसान हों, मछुआरे हों या मजदूर — और यही बात बीजेपी को पसंद नहीं आती। बीजेपी के नेता सिर्फ बड़े लोगों के बीच रहना पसंद करते हैं।” महागठबंधन के घोषणा पत्र का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि “अगर हमारी सरकार बनी, तो बिहार के हर घर के युवाओं को नौकरी मिलेगी। रोजगार की तलाश में किसी को राज्य छोड़कर बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon