पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: रूपौली पुलिस ने 137 मिट्रिक टन धान के गबन मामले में पैक्स के प्रबंधक एवं दो कार्यकारिणी समिति के सदस्यों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। यह बता दें कि प्रखंड के डोभा मिलिक पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सहित उसकी प्रबंध कार्यकारिणी समिति के सभी नौ सदस्यों के उपर 137.485 मिट्रिक टन की खरीद लगभग 32 लाख में की थी, परंतु इस धान के चावल को उनलोगों ने विभाग को नहीं सौंपा।
इसी को लेकर बीसीओ धनंजय कुमार द्वारा कांड संख्या 159/2025 दिनांक 8.8.2025 के तहत इस पैक्स के पैक्स अध्यक्ष चंदन कुमार महवाला, पैक्स प्रबंधक रणजीत कुमार, ग्वालपाडा, प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य अरविंद कुमार भगत, महवाला, मनोज राम लखनौर, सिकंदर राम लखनौर, वरूण राम लखनौर, सुरेंद्र शर्मा डोभा, रखिया देवी, महवाला एवं अनिता देवी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया था। सभी फरार चल रहे थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि प्रबंधक रंजीत कुमार, अरविंद कुमार भगत एवं मनोज राम अपने-अपने घरों में हैं। पुलिस तत्काल उनके घर पर छापा मारी तथा उन्हें गिरफ्तार कर लिया तथा उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।



