शहर के ब्रेन डिस्कवरी पब्लिक स्कूल के बच्चे को यातायात डीएसपी द्वारा यातायात जागरूक कि पाठ पढ़ाई गई

PURNIA NEWS : ब्रेन डिस्कवरी पब्लिक स्कूल के बच्चे के द्वारा एक यातायात जागरूकता अभियान पूर्णिया के यातायात डीएसपी कौशल किशोर कोमल के दिशा नेतृत्व में किया गया । यातायात डीएसपी कौशल किशोर कोमल ने बताया कि छोटे छोटे मासूम बच्चे के द्वारा यातायात पालन के लिए आग्रह करना जरूर आम नागरिक में जागरूकता लाएगी और वो अपने सुरक्षा को लेकर जागरूक होंगे। इसके साथ उन्होंने बताया कि अभी से स्कूल के द्वारा सामाजिक कार्य एवं छोटे बच्चे मे जागरूकता लाना स्कूल अपने कर्तव्य तथा बच्चे मे ज्ञान , संस्कार के साथ उज्वल भविष्य बनाने मे उनकी महत्वपूर्ण सहयोग कर रही है । जिला मे ऐसे संस्था की बहुत ही जरूरी है जिससे बच्चे मे पूर्ण रूप से सभी विषय का ज्ञान बढ़े ।स्कूल के निर्देशक अनिकेत सिंह ने बताया कि हमारी संस्था बच्चे को हमेशा प्रायोगिक ज्ञान देने की हर संभव प्रयास करती है जिसे वो तुरंत उस ज्ञान को समझ सके और अपने जीवन मे उसका सही उपयोग कर सके ।

इसी कारण से स्कूल कार्यक्रम का आयोजन करती है जिसमें संस्था के बच्चे को समय समय पर प्रायोगिक ज्ञान सीखने के लिए भ्रभण पर ले जाती है इसके साथ ही उन्होंने भी सभी से आग्रह किया कि सिर्फ चालान से बचने के लिए यातायात नियम पालन नहीं किया जाए इसका मुख उद्देश्य नागरिक सुरक्षा होता है एवं अपनी सुरक्षा के लिए यातायात पालन करें । कुमार शुभम वर्मा ने बताया कि बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए जगह जगह अतिक्रमण मुक्त शहर बनाने एवं पथ संचालन सही से हो सके उसके लिए आम आदमी से आग्रह हमेशा जिला प्रशासन करते है इसके बावजूद जब वो समझदारी नहीं दिखाते और अतिक्रमण करते है तो जिला प्रशासन को कार्रवाई करनी पड़ती है इसलिए सभी से आग्रह है कि अपनी कठिनाई को चलान करवा कर नहीं बढ़ाए । इस कार्यक्रम मे स्कूल के निर्देश अनिकेत सिंह , स्कूल के बच्चे एवं शिक्षिका और जिला यातायात डीएसपी कौशल किशोर कोमल , यातायात थाना प्रभारी डॉक्टर सुनील कुमार राय तथा जिला ट्रैफिक पुलिस बल पूर्णिया मौजूद रही ।

 

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon