Bihar Election 2025: पूर्णिया में मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला आयोजित

पूर्णिया: Bihar Election 2025 बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देशन में मंगलवार को प्रेक्षागृह-सह-आर्ट गैलरी, पूर्णिया में एक दिवसीय मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला आयोजित किया गया। कार्यशाला में श्री अंशुल कुमार ने कहा कि मतगणना निर्वाचन प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण एवं अंतिम चरण है, इसलिए इसे निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ करना अनिवार्य है।

उन्होंने कहा कि छोटी सी लापरवाही भी संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है। जिला पदाधिकारी ने मतगणना सहायक, पर्यवेक्षक और माइक्रो ऑब्जर्वर के दायित्वों पर विस्तार से चर्चा की और सभी को निर्वाचन आयोग (ECI) के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया। प्रशिक्षण कोषांग के वरीय पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त श्री अंजनी कुमार ने मतगणना की प्रक्रिया समझाते हुए बताया कि प्रत्येक मतगणना हॉल में 14 टेबल होंगे, जिन पर EVM के मतों की गिनती की जाएगी।

Bihar Election 2025

प्रत्येक चरण में माइक्रो ऑब्जर्वर यादृच्छिक रूप से दो EVM के परिणामों की जांच करेंगे। इसके अलावा डाक मतपत्रों से संबंधित कार्मिकों को भी प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें 13ए, 13बी और 13सी लिफाफों की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर अमौर, धमदाहा और बनमनखी विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षकगण भी उपस्थित रहे और प्रशिक्षुओं को आवश्यक निर्देश दिए। प्रशिक्षण में नोडल पदाधिकारी-सह-निदेशक डी.आर.डी.ए. श्री अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, डॉ. जयशंकर प्रसाद, श्री कौशल कुमार और श्री अभय राज सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon