सबौर कृषि विश्वविद्यालय के दिशानिर्देश में समेकित पोषक तत्व प्रबंधन पर तीन जिलों के प्रबन्धकों को प्रशिक्षण

पूर्णिया: आधुनिक और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने हेतु समेकित पोषक तत्व प्रबंधन विषय पर बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के निर्देशानुसार एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्णिया, कटिहार और अररिया जिलों से आए 30 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन नोडल पदाधिकारी-सह-पी.आर.ए. डॉ. आशीष रंजन ने किया और उन्होंने प्रशिक्षण की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। मुख्य रूप से पैक्स प्रबंधकों को लक्षित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य खेती की लागत को कम कर उत्पादकता बढ़ाना था।

इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों ने भी अपने अनुभव और विचार साझा किए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के वैज्ञानिकों में डॉ. चेतना सीके, श्रीमती स्नेहा, डॉ. जय प्रकाश प्रसाद, डॉ. एस. आर. पी. सिंह, डॉ. तपन गोरई, डॉ. विकास कुमार तथा प्रशासनिक अधिकारी बिनोद कुमार झा, नवीन लकड़ा, श्रवण कुमार समेत अन्य कर्मचारी भी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। अंत में श्रीमती स्नेहा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon