कैलाशपति मिश्र जयंती पर श्रद्धांजलि सभा, विधायक विजय खेमका ने कहा — “उनका जीवन राष्ट्रसेवा की प्रेरणा है

पूर्णिया: स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र जी की जयंती पर नगर भाजपा मंडल द्वारा विधायक जनसंपर्क कार्यालय, गुलाबबाग में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक विजय कुमार खेमका सहित कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विधायक खेमका ने कहा कि श्रधेय कैलाशपति मिश्र जी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र और समाज की सेवा को समर्पित किया।

जनता पार्टी शासनकाल में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही और वे भाजपा संगठन के सशक्त निर्माता तथा विस्तार के अग्रदूत थे। उन्होंने कहा कि मिश्र जी का जीवन हमें राष्ट्रसेवा, संगठन निष्ठा और जनकल्याण का संदेश देता है, जिसे हमें आगे बढ़ाना है। विधायक ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए जनसंपर्क अभियान को और तेज करने का आह्वान किया और विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए फिर से प्रचंड बहुमत से सत्ता में लौटेगी।

इस अवसर पर भाजपा नेता अरुण राय पुलक और संजय मिश्रा ने संगठन की आगामी योजनाओं और बूथ-स्तरीय रणनीतियों पर चर्चा की। कार्यक्रम में नगर पूर्वी मंडल अध्यक्ष पवन साहनी, रुपेश शर्मा, पप्पू कामती, जितेंद्र मंडल, संजय सिंह, अमित बबलू, मुकेश मिश्रा, प्रमोद केसरी, दिनेश महलदार, जय किशन साह, अविनाश यादव, आशा सिंह, पुष्पा राय, टुंपा बरई सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon