साहित्यकार भोलानाथ आलोक की पुण्यतिथि पर पूर्णिया में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

पूर्णिया: साहित्य, समाज और श्रम संगठन के प्रखर प्रतिनिधि रहे स्व. भोलानाथ आलोक की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर 24 जून को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन बुजुर्ग समाज, पूर्णिया तथा “भोलानाथ आलोक एवम् पद्मा रानी स्मृति ट्रस्ट” के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। मीनी कम्यूनिटी हॉल, डीटीओ गेट, कमिश्नरी ऑफिस रोड स्थित कार्यक्रम स्थल पर अपराह्न 4 बजे से शुरू होने वाले इस आयोजन में “भोलानाथ आलोक जी का साहित्यिक व्यक्तित्व” विषय पर परिचर्चा भी रखी गई है, जिसमें साहित्यप्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता और विचारक भाग लेंगे। श्रद्धांजलि समारोह की अध्यक्षता श्री नित्यानंद कुँवर करेंगे, जबकि श्री अशोक कुमार सिंह गनवरिया, श्री एम एच रहमान, डॉ कमल किशोर चौधरी और श्री संजय कुमार सिंह आयोजन समिति की प्रमुख जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon