PURNIA NEWS: पूर्व विधायक राज किशोर केशरी की 15वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, स्मारक निर्माण की घोषणा

पूर्णिया: PURNIA NEWS पूर्णिया के पूर्व विधायक दिवंगत राज किशोर केशरी की 15वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सिपाही टोला स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जहां विधायक ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके परिजनों से मुलाकात की। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि स्वर्गीय राज किशोर केशरी पूर्णिया की राजनीति में सादगी, मिलनसार स्वभाव और जनसेवा के प्रतीक थे। उन्होंने घोषणा की कि उनकी स्मृति में पूर्णिया में विधायक निधि से एक स्मारक का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही विधायक ने यह भी कहा कि आज़ादी के बाद पूर्णिया के विधायक रहे स्वर्गीय कमल नारायण सिंह की स्मृति में शहर की एक प्रमुख सड़क का नाम उनके नाम पर रखा जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके योगदान को याद रख सकें। इसके अलावा पूर्व विधायक स्वर्गीय कमलदेव नारायण सिन्हा, स्वर्गीय देवनाथ राय और स्वर्गीय अजित सरकार की याद में शहर के जनउपयोगी पार्क और भवनों का नामकरण किए जाने की भी घोषणा की गई।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon