Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS

Recent Posts

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
  • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश
  • राजू मंडल के बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे, हर परिस्थिति में जदयू परिवार साथ खड़ा रहेगा — मंत्री लेशी सिंह
  • पीजी चतुर्थ सेमेस्टर नामांकन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन

Recent Comments

No comments to show.
Buy Now
Close

Search

janardan-prasad-jha-dwij-122nd-birth-anniversary-purnia
अररिया

क्रांतिकारी ठाकुर रोशन सिंह की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, काकोरी कांड के नायक को किया गया नमन

By अंग इंडिया न्यूज़
January 22, 2026 1 Min Read
0

प्रिंस कुमार/ अररिया

अररिया/फारबिसगंज। बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज अंतर्गत तिरसकुंड पंचायत में गुरुवार को महान स्वतंत्रता सेनानी वीर ठाकुर रोशन सिंह की जयंती हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। स्थानीय प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुरा में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों और गणमान्य व्यक्तियों ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधानाध्यापक कुमार राजीव रंजन ने वीर सेनानी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ठाकुर रोशन सिंह का जन्म 22 जनवरी 1882 को हुआ था। वे देश की आजादी के लिए समर्पित उन चंद जांबाजों में से एक थे जिन्होंने अंग्रेजों की चूलें हिला दी थीं। ऐतिहासिक काकोरी ट्रेन लूटकांड में सक्रिय भूमिका निभाने के कारण उन्हें ब्रिटिश हुकूमत ने गिरफ्तार किया था। राजीव रंजन ने भावुक होते हुए बताया कि अपनी मातृभूमि के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमने वाले इस वीर नायक को 17 दिसंबर 1927 को इलाहाबाद (प्रयागराज) की मलका नैनी जेल में फांसी दे दी गई थी।

इस अवसर पर प्रधान शिक्षक मिथिलेश कुमार सिंह, शिक्षक रंजीत कुमार मंडल और संजीत कुमार निगम ने भी बारी-बारी से अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि ठाकुर रोशन सिंह जैसे क्रांतिकारियों का त्याग ही आज हमारी स्वतंत्रता का आधार है। नई पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और राष्ट्र के प्रति समर्पित रहना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित शिक्षकों ने ठाकुर साहब के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Four-day non-residential training of Adolescence Programme for Girls organized
Previous

एडोलसेंस प्रोग्राम फॉर गर्ल्स के चार दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन

janardan-prasad-jha-dwij-122nd-birth-anniversary-purnia
Next

जनार्दन प्रसाद झा ‘द्विज’ की 122वीं जयंती समारोहपूर्वक 24 जनवरी को

  • Home
  • About US
  • Advertising With Us
  • Anonymous Sources Policy
  • Contact US
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
⤴
  • About US
  • Advertising With Us
  • ANG INDIA NEWS
  • Anonymous Sources Policy
  • Buy Adspace
  • Contact US
  • Cookie Policy
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Hide Ads for Premium Members
  • Privacy Policy
Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved.