अमौर : अमौर प्रखंड क्षेत्र के नितेंद्र पंचायत अंतर्गत बेलगच्छी गांव में परमाण नदी में अभी से भीषण नदी कटाव शुरू हो गया है ।जबकि परमान नदी का जलस्तर कम होने के बावजूद भी नदी में कटाव हो रहा हैं । जिससे दो दर्जन परिवारों के घरों में कटाव का खतरा मंडरा गया है। कटाव के दर से ग्रामीण दहशत में है। ग्रामीणों ने कहा कि प्रत्येक वर्ष कटाव का दंश झेलना उन लोगों की मजबूरी बन चुकी है।हर बार आवेदन लिखकर दिया जाता है ।लेकिन कुछ भी कतर निरोधक कार्य नहीं हो रहा है । परमान नदी में कटाव शुरू होते ही इसकी सूचना अंचलाधिकारी अमौर को दी गई।
सूचना मिलते ही सीओ धीरज कुमार कटाव स्थल पर निरीक्षण करने पहुंचे। सीईओ ने परमार नदी के जलस्तर और कटाव स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभावित परिवार पार्वती देवी ,अशद आलम ,इरफान आलम, उबेद आलम, बाबूल आलम, रियाज आलम ,जाकिर आलम, समसो, अजफर, अब्बास, इदरीश, रशीद, नफीस आलम ,तस्लीम, नैयर आलम, ताजुद्दीन, आसमां ,दरुदा, जरीना खातून सैदी बेगम, बिना देवी, सरवन चौधरी एवं अजय चौधरी ने सीओ से मिलकर परेशानी को बताया। कांग्रेस जिला सचिव मो तूफान आलम ने अंचलाधिकारी से कटाव निरोधी कार्य करवाने की मांग की। अंचल अधिकारी धीरज कुमार ने बताया कि कटाव स्थल की विस्तृत रिपोर्ट बनाकर वरिय पदाधिकारी को भेजी जा रही है।



