सहरसा, अजय कुमार: Saharsa News जिला पुलिस टीम के दो थाना अध्यक्षों ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो चोरी के घटना का सफल उद्भेदन किया था। जिनमें सोनवर्षा राज थाना कांड संख्या – 3/26 के अभियुक्त की गिरफ्तारी और बनमा इटहरी थाना कांड संख्या – 5/26 के अपराधी की गिरफ्तारी के बाद हुआ था।
एसपी हिमांशु ने बताया कि सोनवर्षा राज थाना में दर्ज कांड के अभियुक्त थाना क्षेत्र के रखौता गांव निवासी हरी किशोर यादव के पुत्र रामानंद कुमार को गिरफ्तार किया गया। जिनके निशानदेही पर चोरी किए गए जेवरात और पैसे की बरामद की गई थी। उनसे दो जोड़ा चांदी का पायल, एक जोड़ी चांदी की सिकरी और 4 हजार नकद राशि बरामद किया गया था।
उनके ऊपर पूर्व से ही सोनवर्षा राज थाना कांड संख्या – 131/24 और 209/24 दर्ज था। उन्होंने आगे बताया कि दूसरी उपलब्धि बनमा इटहरी थाना अध्यक्ष द्वारा की गई थी। जहां चोरी के अभियुक्त मो कयूम के पुत्र मो फिरोज को गिरफ्तार किया गया था। जिनके निशानदेही पर थाना कांड संख्या – 5/26 में चोरी गए स्टील और एल्यूमीनियम के बर्तन को बारामद किया गया था। दोनों अपराधी को न्यायालय भेज दिया गया था।



